मैं कभी पक्का BJP Supporter था

मैं काफ़ी समय से सोच रहा था कि इस बारे में लिखूँ, क्योंकि politics को लेकर मेरी सोच पिछले बीस साल में पूरी तरह बदल गई है। आसपास के दोस्तों को देखता हूँ तो ये फ़र्क और साफ़ दिखता है। तो चलो, शुरू से explain करता हूँ।

जब मैं पक्का BJP supporter था

जब मैं इंडिया में था, तब अटल बिहारी वाजपेयी प्राइम मिनिस्टर हुआ करते थे और मैं पूरी तरह BJP को support करता था। घर में भी यही माहौल था। पापा का भी natural झुकाव इसी तरफ़ था कि भाई ये हिंदुओं की तरफ़ से सरकार है, उनकी बात करती है। ये एक definite बात थी और हम इसे पूरे दिल से support करते थे।

मैं 2003 में इंग्लैंड आया। उसके बाद election हुए और मेरा पूरा मन था कि BJP ही जीतेगी, क्योंकि India Shining का नारा चल रहा था। लेकिन मेरे surprise के लिए BJP हार गई और कांग्रेस की सरकार आ गई। मेरे लिए ये complete shock था, और दुख भी हुआ। फिर सुनने में आया कि सोनिया गांधी प्राइम मिनिस्टर बनेंगी, और मुझे इतना बुरा लगा कि जो हिंदुस्तान की नहीं है, वो कैसे बन सकती है। उस वक़्त मेरी सोच यही थी। आख़िर में मनमोहन सिंह बने, और उनकी सरकार से भी मैं खुश नहीं था।

वो interview जिसने सब बदल दिया

फिर मुझे याद है कि मैंने योगेंद्र यादव का एक interview सुना, जो IBN7 पर आया करता था और मैं YouTube पर सुन रहा था। वो बता रहे थे कि नेता किस तरह सोचते हैं और हिंदुस्तान की politics कैसे काम करती है। जब मैंने सुना तो मेरा तो माथा ठनका। वो मेरे लिए एक penny drop moment था, एक epiphany। एकदम सडनली सब कुछ clear हो गया। उसके बाद मैं नेताओं को लेकर, उनकी सोच को लेकर बहुत critical हो गया। इस बात को कम से कम बीस साल हो गए, शायद 2006 के आसपास की बात होगी, और तब कांग्रेस की सरकार चल रही थी।

फिर धीरे धीरे मैंने रवीश की रिपोर्ट देखनी शुरू की। लोग कहते हैं कि रवीश बहुत biased है, पर वो ये भूल जाते हैं कि जब कांग्रेस की सरकार थी तब वो उसे उतनी ही कट्टरता के साथ criticise करता था। मैं वो देखता था। तो ऐसा नहीं है कि वो आज BJP को criticise करता है इसलिए हमेशा से BJP के ख़िलाफ़ रहा है। लोगों की आदत होती है कि या तो वो सरकार से सवाल पूछेंगे, या सरकार को अपना सिरमौर बना लेंगे, राजा बना लेंगे और ख़ुद उसकी प्रजा बन जाएँगे।

नेता बदलते नहीं

मुझे एहसास हुआ कि अगर BJP की सरकार आ भी गई तो कोई ज़्यादा अंतर नहीं आएगा, क्योंकि नेता तो वही हैं और नेतागिरी तो उनकी जाएगी नहीं। बीच में जब आप की सरकार आई तो मुझे बहुत अच्छा लगा। केजरीवाल की मेन बात यही थी कि जो status quo टाइप की सरकार चल रही है, उसका attitude बदलेंगे और हम आम आदमी की तरह बात करेंगे। ये बात मुझे बहुत अच्छी लगी। लेकिन फिर वही दिखा जो हमेशा दिखता है। शुरू में चीज़ें बदलती हैं, फिर सब वापस पुराने चोगे में चला जाता है। वो पूरा सिस्टम बदल नहीं पाते, उसी का हिस्सा बन जाते हैं।

JP का movement हुआ, उसमें भी यही हुआ। मुलायम सिंह हों या चंद्रशेखर, ये सब उसी Emergency के बाद उसके ख़िलाफ़ निकले, और फिर ख़ुद उसी तरह के नेता बन गए। उनकी भाषा वैसी हो गई, आम लोगों को प्रजा समझने लगे, उन्हें दुत्कारने लगे, उनकी सोच वैसी ही रही। तो मैंने यही सीखा कि नेता बदलते नहीं हैं, और हमें लगातार उनसे सवाल पूछने पड़ेंगे। हम उनके नौकरों की तरह क्यों behave करें, या उनके fan क्यों बन जाएँ? ये मुझे आज तक समझ नहीं आता।

नेता बड़ा या पार्टी?

मोदी definitely एक strong leader है और बोलता अच्छा है, लेकिन लोगों को बेवकूफ़ भी बनाता है। सब चंगा सी वाला नारा चलता रहता है और 24 घंटे वही reels आती रहती हैं, जिन्होंने बहुत से लोगों के दिमाग़ को ठस कर दिया है। आपने ग़ौर किया होगा कि बाहर जाता है तो हँसता मुस्कुराता रहता है, और जब घर पर आता है तो चेहरा एकदम सख़्त हो जाता है।

2026 में दिल्ली में जो protest हुआ, वो मुझे बहुत अच्छा लगा। मेरे हिसाब से उसने एक तरह से मोदी को नंगा कर दिया। आपको राजा के कपड़ों वाली कहानी याद होगी, जिसमें राजा के लिए कुछ special कपड़े बनाए जाते हैं जो असल में होते ही नहीं, और राजा नंगा ही बाहर निकल जाता है क्योंकि किसी को बोलने की हिम्मत नहीं होती। फिर एक छोटा सा बच्चा बोल देता है कि अरे ये तो राजा नंगा है। हमें भी ऐसे बच्चों की सख़्त ज़रूरत थी, क्योंकि लोगों ने उसे एक तरह से देवता बना दिया है, ऐसा कि जिससे सवाल पूछा ही न जा सके।

मैंने लोगों को मोदी से मिन्नतें करते देखा है। जब वो बहुत बुरे वक़्त में होते हैं और कुछ accountability चाहते हैं, तो हक़ से नहीं माँगते, विनती करके माँगते हैं, जैसे इंसान भगवान से माँगता है। मुझे ये बड़ी बेवकूफ़ी वाली बात लगती है।

मैं ये नहीं कह रहा कि सरकार का unstable होना बहुत अच्छी बात है। UK में रिसेंटली इतने प्राइम मिनिस्टर बदले। लेकिन इसका मतलब ये भी है कि जब आप काम नहीं करोगे तो आपकी पार्टी आपको निकाल देगी। हमारे देश में नेता पार्टी से बड़ा हो गया है। जैसे तेंदुलकर कितना भी बड़ा हो जाए, क्रिकेट से बड़ा नहीं हो सकता। तेंदुलकर आएगा, जाएगा, कोई और उसकी जगह ले लेगा, पर क्रिकेट वहीं रहेगा। वैसे ही मोदी आएगा, जाएगा, पर RSS और BJP जैसी पार्टी चलती रहेगी। जब अटल बिहारी आए थे तो लगता था कितना बड़ा नेता है, वो भी चला गया और मोदी ने उसकी जगह ले ली। मोदी भी जाएगा। फिर किसी का fan बन जाना कहाँ की समझदारी है?

मेरे दोस्त और India की politics

मेरे जो दोस्त हिंदुस्तान में नहीं रहते, UK में रहते हैं, उनका ध्यान UK की politics के मुक़ाबले India की politics पर कहीं ज़्यादा रहता है। उस पर statement देना, अपनी सोच बताना कि क्या होना चाहिए और क्या नहीं, ये सब उनका India के बारे में ज़्यादा है, जहाँ वो अब रहते भी नहीं। मैं ये नहीं कह रहा कि छोड़कर आ गए हो तो देश की चिंता मत करो। मैं भी देश की परवाह करता हूँ, इसीलिए तो मुझे बुरा लगता है। देश आगे बढ़ेगा तो हमें अच्छा ही लगेगा।

लेकिन यहाँ बैठकर इंटरनेट पर आपको जो झूठी तसल्ली मिलती रहती है, वो सच्चाई से अलग है। हम भूल जाते हैं कि मुझे लगता है सिर्फ़ 10% हिंदुस्तान ऐसा है जिसे सारी facilities मिलती हैं, बाक़ी 90% लोगों को कहाँ मिलती हैं।

सबके अपने silos

किस-किस से बहस करो, सब लोग अपने silos में हैं, अपने biases में, और अपनी पसंद की reels देखते रहते हैं, जो उनके confirmation bias को और बढ़ाती रहती हैं। उसी तरह की videos, उसी तरह की reels लगातार आती रहती हैं, चाहे वो मेरा silo हो या मेरे दोस्तों का। प्रॉब्लम ये है कि इसे तोड़कर निकलना बहुत मुश्किल है।

कई बार आपको open mind से दोनों तरफ़ की videos देखनी पड़ेंगी, उनके silo की भी और अपने silo की भी, उनके algorithm की भी और अपने algorithm की भी। तभी वो algorithm टूटेगा, वरना आप उसमें और पक्के होते चले जाओगे।

Leave a Reply